डेस्क। भारतीय सिनेमा के सबसे मेगा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ को लेकर इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के भव्य विजन वाली इस फिल्म से आखिरकार भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक जारी कर दी गई है। करीब ₹4000 करोड़ के बड़े बजट से तैयार हो रही इस फिल्म की तुलना ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों में पहले ही मेकर्स ने कर दी है। रावण की भूमिका निभाने में यश छा गए है।
अब फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। कई लोगों को रणबीर भा गए हैं, वहीं कई लोगों को भव्यता नजर आ रही है, लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिन्हें एनिमेशन जरा भी रास नहीं आ रहा है।
टीजर में दिखा भव्यता का संगम
बीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ से राम के रूप में उनकी पहली झलक सामने आई है। टीजर देखने के बाद
रिलीज हुई पहली झलक में फिल्म की भव्यता और तकनीक साफ नजर आ रही है। टीजर में रणबीर कपूर पूरी तरह मर्यादा पुरुषोत्तम राम के स्वरूप में रमे हुए दिख रहे हैं। छोटी सी क्लिप में उनके राज्याभिषेक के वैभव से लेकर, वनवास की कठिनाइयों, जंगल के संघर्ष और सीता हरण जैसे भावुक क्षणों की झलक पेश की गई है। टीजर के अंत में रावण की एक रहस्यमयी झलक ने दर्शकों के बीच सिहरन पैदा कर दी है, लेकिन लोग हर एक सीन में दिखाए गए वीएफएक्स से खासा खुश नहीं दिख रहे हैं।
लोगों का वीएफएक्स को लेकर रिएक्शन
एक शख्स ने टीजर देखने के बाद कमेंट में लिखा है, ‘आदिपुरुष 2 लोडिंग’, एक और शख्स ने लिखा, ‘आदिपुरुष में डार्क वीएफएक्स थे, इसमें रंगीन हैं, बाकी सब कारटून और फेक ही लग रहे हैं, असल में करो न कम बजट में भी अच्छी लगेगी, वीएफएक्स के चलते सब कारटून लग रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इतना ज्यादा एआई का इस्तेमाल क्यों किया है।’ वहीं एक नेटिजन ने लिखा, ‘ये क्या कर दिया, ये भी आदिपुरुष ही बनेगी।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘प्रोड्यूसर ने इतनी हाइप मचा दी कि अच्छा टीजर भी लोगों बस ठीक ही लग रहा है। नमित को फिल्म की हाइप से ज्यादा कहानी पर ध्यान देना चाहिए और लोग खुद आएंगे देखने।’
दर्शकों का रिएक्शन
#Ramayana – Ramayana teaser drops tomorrow on Hanuman Jayanti 🔥
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) April 1, 2026
The teaser is around 2 min 38 sec and is said to be a powerful,
goosebumps-filled experience with strong background music.
We’ll finally get glimpses of Lord Ram and Lord Hanuman together on the big screen.… pic.twitter.com/0gxelGyffF
ऐसे कमेंट्स की बारिश हो गई है और लोग मेकर्स की खिंचाई करने में लग गए हैं। लगातार लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘4000 करोड़?…ये पूरी तरह से आदिपुरुष की वाइब दे रही है।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘वीएफएक्स एक दशक पुराने लग रहे हैं। स्लो मोशन बहुत ज्यादा हैं, मुझे अच्छे नहीं लगे। हो सकता है आप भविष्य में मुझे गलत साबित करें, लेकिन अभी के लिए ये एवरेज है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘उस आदमी को बदल दो जिसने ये टीजर बनाया है।’ एक और शख्स ने रणबीर कपूर की तारीफ में लिखा है, ‘रणबीर कपूर कमाल के हैं…ट्रेलर बहुत ही अच्छा लग रहा है और पुशपक विमान का आखिरी शॉट बहुत अच्छा है, लग रहा है कि फिल्म की कहानी अच्छी होगी।’
‘नागिन’ से की तुलना
कई लोगों ने तो इसकी तुलना नागिन से कर दी। एक शख्स ने लिखा, ‘इसके वीएफएक्स तो नागिन जैसे लग रहे हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘ये कहीं से भी 4000 करोड़ी फिल्म नहीं लग रही।’ एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘फ्रॉड ये रूटीन वाला काम है, सीड डांस से इससे बेहतर हो सकता है, बस राम को कैश कर रहे हैं, एक्टर सही लग ही नहीं रहे।’ किसी ने कहा कि एआर रहमान की जरूरत नहीं है।