Home » मनोरंजन » रामायण : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में ये 1000 करोड़ी विलेन बनेगा विभीषण !, जाने कितनी है फिल्म की बजट

रामायण : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में ये 1000 करोड़ी विलेन बनेगा विभीषण !, जाने कितनी है फिल्म की बजट

डेस्क। इस साल की मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में ‘रामायण’ भी है, जिसे भारी-भरकम बजट से तैयार किया गया है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद जानकारी दी थी पिक्चर का बजट 4000 करोड़ रुपये है, जबकि डायरेक्शन की कमान. . .

डेस्क। इस साल की मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में ‘रामायण’ भी है, जिसे भारी-भरकम बजट से तैयार किया गया है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद जानकारी दी थी पिक्चर का बजट 4000 करोड़ रुपये है, जबकि डायरेक्शन की कमान नीतेश तिवारी संभाल रहे हैं। इस फिल्म से पहले रणबीर कपूर की एक बड़ी पिक्चर भी रिलीज की जाएगी, जो LOVE AND WAR है। लेकिन फैन्स को इस पिक्चर का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि वो इसमें श्री राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान बने दिखने वाले हैं। वैसे फिल्म के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर और यश की एक-एक झलक देखने को मिली थी।पर अब इंतजार उस ग्रैंड इवेंट का है, जो मार्च में होने वाला है। ऐसी चर्चा है कि उस दिन कैरेक्टर्स के लुक रिवील किए जाएंगे। इसी बीच एक और अपडेट मिला कि ये 1000 करोड़ी विलेन फिल्म में विभीषण का किरदार निभाएगा। दरअसल ‘रामायण‘ भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है, जिसका दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा। साथ ही यश रावण बनने के साथ ही फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं, जिन्हें लेकर ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई थी कि वो दोनों पार्ट्स के लिए 100-150 करोड़ रुपये तक फीस ले रहे हैं। लेकिन क्योंकि वो फिल्म पर पैसा लगा रहे हैं, तो डील प्रॉपिट शेयरिंग मॉडल पर ही हुई होगी, जिससे एक बड़ा हिस्सा एक्टर को मिलेगा.। लेकिन अब फिल्म में उनके भाई विभीषण के रोल के लिए इस टॉप साउथ एक्टर की कास्टिंग हुई है?

4000 करोड़ी ‘रामायण’ में कौन बनेगा विभीषण?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी, जिससे पता लगा कि नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ में वर्सेटाइल एक्टर विजय सेतुपति की एंट्री हो सकती है। फिलहाल विजय सेतुपति से रावण के छोटे भाई विभीषण के किरदार के लिए बातचीत चल रही है,क्योंकि वो धर्म का प्रतीक हैं, जो बुराई के खिलाफ युद्ध में भगवान राम का साथ देने के लिए अपने भाई का साथ छोड़कर आ गए ,. तो मेकर्स का सोचना है कि इस किरदार की गहराई और बारीकियों को देखते हुए विजय सेतुपति एकदम सही च्वाइस हैं। हालांकि, अगर उनके साथ बात पक्की होती है, तो यह किसी मास्टर स्ट्रोक से कम नहीं होगा। साथ ही उनके जुड़ने से फिल्म की ‘पैन-इंडिया’ अपील में एक लेयर और जुड़ जाएगी। इस मामले को लेकर अबतक न ही मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान हुआ है, न ही एक्टर की तरफ से। हालांकि, इस साल विजय सेतुपति कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिस लिहाज से यह एक अहम साल उनके लिए माना जा रहा है। हाल ही में साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में उन्हें देखा गया, जिसका प्रीमियर 30 जनवरी, 2026 को हुआ था। साथ ही उन्होंने पुरी जगन्नाथ की ‘स्लम डॉग: 33’ टेंपल रोड का काम भी पूरा कर लिया है। वहीं, ऐसी भी चर्चा है कि वो रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में कैमियो करते दिख सकते हैं। अगर रामायण की डील फाइनल हो जाती है, तो यह एक हाई-प्रोफाइल कैरेक्टर्स में से होगा। हालांकि, एक्टर को इसलिए 1000 करोड़ी विलेन कहा जा रहा है, क्योंकि वो शाहरुख खान की ‘जवान’ में नेगेटिव रोल में थे। जिस फिल्म ने दुनियाभर से 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम