सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है, जहां फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू ने आगामी चुनाव को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया गया है, और इसका जवाब आदिवासी समाज मतदान के जरिए देगा।
गुरुवार को सिलीगुड़ी महकमा परिषद में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं दुर्गा मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ किया गया व्यवहार बेहद अपमानजनक है और इससे पूरे आदिवासी समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि यही मुद्दा इस चुनाव में बड़ा असर डालेगा और मतदाता इसका उचित जवाब देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आम जनता के समर्थन के दम पर बीजेपी इस बार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उनके मुताबिक, लोगों के बीच पार्टी के प्रति सकारात्मक माहौल है और इसका फायदा चुनावी नतीजों में देखने को मिलेगा।