Home » खेल » रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए पिता, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, बेटे से वीडियो कॉल पर कहा था ट्रॉफी जीतकर आना

रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए पिता, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, बेटे से वीडियो कॉल पर कहा था ट्रॉफी जीतकर आना

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वह काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खचंद्र. . .

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वह काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक घर लौटना पड़ा था।

वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे रिंकू सिंह के पिता

रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह पिछले कई दिनों से अस्पताल में मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। खचंद्र सिंह को लिवर कैंसर के चौथे चरण में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। हाल ही में रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा पहुंचे थे।

रिंकू सिंह ने छोड़ा था प्रैक्टिस सेशन

मंगलवार 24 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया था और वह पिता से मिलने के लिए नोएडा पहुंचे थे। उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए। इसके बाद ही खबर आई कि उनके पिता काफी बीमार हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के सभी मैचों में खेलने का मौका मिला था। वह सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच का भी हिस्सा थे। लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनका बल्ला नहीं चल रहा था। वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले वह टीम इंडिया से जुड़ गए थे। लेकिन इस मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम