Home » राजस्थान » रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे लोग, तभी भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, कोटा में 3-मंजिला बिल्डिंग गिराने से स्टूडेंट समेत 2 की मौत, कई घायल

रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे लोग, तभी भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, कोटा में 3-मंजिला बिल्डिंग गिराने से स्टूडेंट समेत 2 की मौत, कई घायल

कोटा। राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से 15 लोगों को निकाला जा चुका है। हादसे में घायल 13 लोगों को अस्पताल. . .

कोटा। राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से 15 लोगों को निकाला जा चुका है। हादसे में घायल 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
हादसा कोटा में जवाहर नगर इलाके में हुआ। शनिवार (7 फरवरी) रात एक बिल्डिंग गिरने से अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट चल रहा था, जिसमें कर्मचारी और छात्र मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, राहत दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने में जुट गई।

मलबे से कई लोगों को निकाला गया

कोटा जिले के कलेक्टर पीयूष समरिया ने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है, जिसमें NDRF, SDRF और अग्निशमन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। अब तक 10 लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया है। बचाए गए अधिकांश लोगों के बारे में सकारात्मक खबरें मिल रही हैं।
उन्होंने बताया कि यहां एक कैफे फूड आउटलेट चल रहा था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इसके बगल में स्थित एक पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था और उसकी नींव में कुछ समस्याएं थीं। हम अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते। हम पूरी कोशिश और टीम वर्क के साथ काम कर रहे हैं।

दो लोगों की मौत की हुई पुष्टि

वहीं, कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल संगीता सक्सेना ने बताया, “कुल 10 लोग आए, जिनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया था। दो मरीज फिलहाल हमारे यहां भर्ती हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। तीन मरीजों को भी मामूली चोटें आई थीं, जिनका इलाज करके उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इनमें से एक बचाव दल का सदस्य था। उसकी दाहिनी अनामिका उंगली का अंतिम भाग काटना पड़ा। उसकी हालत भी स्थिर है और बाद में उसकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।”

ओम बिरला ने दिए निर्देश

कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना पर दुख जताया। वह राहत कार्यों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। बिरला ने जिला कलेक्टर और सिटी एसपी को राहत व बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के उचित उपचार के लिए भी निर्देश दिए। उनके विशेष सेवा अधिकारी (ओएसडी) राजीव दत्ता सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग की। जानकारी के अनुसार जो बिल्डिंग गिरी है, उसका निर्माण कार्य चल रहा था। दो मंजिल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था और आगे का काम जारी था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम