Home » बिहार » लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा है दिल्ली

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा है दिल्ली

रांची। मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है।. . .

रांची। मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव का रिम्स में इलाज चल रहा है। मेडिकल बोर्ड ने लालू प्रसाद यादव को दिल्ली ले जाने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी हो रही है।
बता दें कि बीते 21 फरवरी को सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव के दोषी करार देते हुए पांच साल जेल की सजा और 60 लाख रुपये बतौर जुर्माना भरने को कहा था। स्वास्थ्य खराब होने के चलते जेल प्रशासन ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया था।
लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य हालत बहुत खराब है। लालू यादव की किडनी 80 प्रतिशत काम नहीं कर रही है। केवल 20 प्रतिशत वर्क के कारण उन्हें दिल्ली रेफर करने की बात पहले ही सामने आ रही थी। अब स्वास्थ्य खराब होने पर मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद दिल्ली लेकर जाने की तैयारी की जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम