Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » मनोरंजन » विकी कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

विकी कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और कटरीना कैफ को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकियां दे रहे अनजान शख्स के खिलाफ मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने केस दर्ज किया है। विकी कौशल के मुंबई पुलिस ने कहा. . .

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और कटरीना कैफ को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकियां दे रहे अनजान शख्स के खिलाफ मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने केस दर्ज किया है। विकी कौशल के मुंबई पुलिस ने कहा है कि विकी कौशल की शिकायत पर सांताक्रज थाने में आईटी एक्ट के आलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि एक शख्स लगातार इंस्टाग्राम पर धमकियों वाले मैसेज पोस्ट कर रहा है और वह मेरी पत्नी को फॉलो करने के साथ धमकियां दे रहा है।
दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। दोनों हाल ही में मालदीव गए थे।
अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
विकी कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिने जाते हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी की है। विकी और कटरीना पिछले दिनों मालदीव में थे। ये कटरीना कैफ की पसंदीदा जगहों में से एक हैं, जहां पर दोनों ने एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट किया। जहां तक धमकी वाले मामले का सवाल है तो अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि धमकी किसने दी है। लेकिन अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सलमान खान को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक लेटर के जरिए उन्हें ये धमकी दी गई थी। लेटर में लिखा गया था कि बाप-पेटे (सलमान खान और सलीम खान) का भी वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ था। मालूम हो कि दिग्गज सिंगर सिद्धू मूसेवाला की इसी साल मई में हत्या कर दी गई थी। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Trending Now

विकी कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़