Home » खेल » वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ दी 10वीं की परीक्षा? बोर्ड एग्जाम पर भारी पड़ा क्रिकेट का जुनून, सीधे IPL में होगी एंट्री

वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ दी 10वीं की परीक्षा? बोर्ड एग्जाम पर भारी पड़ा क्रिकेट का जुनून, सीधे IPL में होगी एंट्री

समस्तीपुर। क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से देश-दुनिया में पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी ने इस बार एक बड़ा और कठिन फैसला लिया है। उन्होंने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने का निर्णय लिया है।. . .

समस्तीपुर। क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से देश-दुनिया में पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी ने इस बार एक बड़ा और कठिन फैसला लिया है। उन्होंने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने का निर्णय लिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली परीक्षा को उन्होंने ‘डक’ यानी छोड़ने का फैसला किया है। इसकी वजह कोई असफलता नहीं, बल्कि उनका बेहद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल है। इसकी पुष्टि उनके प्राचार्य ने की है।

तैयारी का नहीं मिला समय

समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित माडेस्टी स्कूल के छात्र वैभव का परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित था। परीक्षा फॉर्म भरने के कारण उनका एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका था, लेकिन लगातार क्रिकेट टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय मैचों के चलते उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक समय नहीं मिल पाया।

IPL 2025 से मिली पहचान

वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ डेब्यू किया। पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने सबको चौंका दिया। इसके बाद 28 अप्रैल 2025 को गुजरात Titans के खिलाफ महज 38 गेंदों में शतक जड़ते हुए वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन गए। पूरे सीजन में 206.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने के लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवॉर्ड भी मिला।

पढ़ाई पर भारी पड़ा क्रिकेट शेड्यूल

आईपीएल के बाद वैभव का करियर तेजी से आगे बढ़ा। घरेलू क्रिकेट, यूथ इंटरनेशनल सीरीज और बड़े टूर्नामेंट्स में उनकी लगातार भागीदारी रही। हाल ही में संपन्न अंडर-19 वर्ल्ड कप तक उनके कार्यक्रम में ऐसा कोई अंतराल नहीं आया, जिसमें वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर पाते।
माडेस्टी स्कूल के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से इस विषय में बातचीत हुई है। परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया कि लगातार व्यस्तता के कारण इस वर्ष 10वीं की परीक्षा देना संभव नहीं हो पाया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन

दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में कुल 439 रन बनाकर वह शीर्ष स्कोरर रहे और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए।

भविष्य की तैयारी


अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैभव अब अपने अगले क्रिकेट असाइनमेंट्स की तैयारी में जुट गए हैं। बोर्ड परीक्षा भले ही इस साल छूट गई हो, लेकिन उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए बड़ी भूमिका निभाना है।
मिली जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड कप फाइनल (6 फरवरी 2026) के तुरंत बाद वह घर जाने के बजाय सीधे तालेगांव (नागपुर के पास) पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। यह कैंप 21 फरवरी 2026 तक चलेगा।
वैभव के नवी मुंबई में होने वाले DY Patil T20 टूर्नामेंट में खेलने की भी प्रबल संभावना है। यह टूर्नामेंट 23 फरवरी 2026 से शुरू होगा और इसे IPL से पहले अभ्यास का अहम मंच माना जाता है। उसके बाद वैभव पूरी तरह से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारियों में जुट जाएंगे, जहां वह एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम