Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » मनोरंजन » शादी के 6 साल बाद 43 की उम्र में मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु

शादी के 6 साल बाद 43 की उम्र में मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसे में से एक बिपाशा बसु कई दनों से अपनी मां बनने वाली खबरों को लेकर चर्चाओं में थीं। एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को सच साबित करते हुए अपने हेंडसम हंक हबी करण सिंह ग्रोवर के साथ. . .

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसे में से एक बिपाशा बसु कई दनों से अपनी मां बनने वाली खबरों को लेकर चर्चाओं में थीं। एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को सच साबित करते हुए अपने हेंडसम हंक हबी करण सिंह ग्रोवर के साथ लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर के प्रेगनेंसी की खबरों को कंफर्म कर दिया है। जी हां आपको बता दें कि दोनों कि जिंदगी में एक नन्हें महमान की जल्द ही एंट्री होने वाली है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की शादी को पूरे 6 साल हो गए है, और दोनों की लाइफ में इतने सालों बाद एक नन्हें महमान की एंट्री होने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को कंफर्म करते हुए फैंस को इतनी बड़ी गुडन्यूज दी है की वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु इन तस्वीरों में हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ ट्विनिंग की है और साथ ही रोमांटिक पोज देते हुए फोटोशूट करवाया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इन तस्वीरों में व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने शर्ट को अनबटन करके अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। पहली तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा के बेबी बंप पर प्यार से अपना हाथ रखा है, तो वहीं दूसरी ओर करण बेबी बंप को प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है।हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। उन्होंने आगे भी कैप्शन के साथ मस्ती भरे अंदाज में लिखा है- सिर्फ दो लोगों के लिए इतना सारा प्यार बहुत ज्यादा है, ये अनफेयर सा लगता है, इसलिए हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही इस दुनिया में आकर हमें ज्वाइन करने वाला है।
बिपाशा ने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया और कहां आप लोगों की गुड विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेंगी, हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनने के लिए आप लोगों का शुक्रिया। एक्ट्रेस बिपाशा बसु की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी और फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक करने के साथ-साथ उन्हें कॉमेंट कर के बधाई भी दे रहे हैं।

Trending Now

शादी के 6 साल बाद 43 की उम्र में मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़