Home » देश » सऊदी अरब में भीषण हादसा, 42 भारतीय जिंदा जले, मक्का से मदीना जा रही बस टैंकर से टकराई

सऊदी अरब में भीषण हादसा, 42 भारतीय जिंदा जले, मक्का से मदीना जा रही बस टैंकर से टकराई

रियाद। सऊदी अरब में मदीना के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 42 भारतीयों की मौत की आशंका है। हादसे का शिकार हुए लोग भारत से उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए. . .

रियाद। सऊदी अरब में मदीना के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 42 भारतीयों की मौत की आशंका है। हादसे का शिकार हुए लोग भारत से उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए थे। सोमवार रात उमराह करने गए हाजियों से भरी बस मक्का से मदीना जा रही थी। इस दौरान बस की एक डीजल टैंकर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। सऊदी अरब में भारतीय महावाणिज्‍य दूतावास ने एक हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है। टोल फ्री नंबर इस प्रकार है- 8002440003। भारतीय दूतावास ने कहा कि 24 घंटे चलने वाला एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
मीडियावन की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार सभी 42 लोग भारत के हैदराबाद शहर के रहने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे। सिर्फ एक ही व्यक्ति ही हादसे में बच सका है, इससे पता चलता है कि दुर्घटना कितनी भीषण थी। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना भारतीय समय के हिसाब से रात करीब 1:30 बजे मुफरीहाट इलाके में हुई।

मरने वालों में 11 बच्चे भी

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि टैंकर से टकराने वाली बस में सवार 43 यात्रियों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे थे। ये सभी तीर्थयात्री मक्का में उमराह की रस्में पूरी कर चुके थे। ऐसे में आगे के अनुष्ठान के लिए ये लोग मदीना जा रहे थे।
सऊदी अधिकायों ने अभी भी हताहतों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है। हादसे में जीवित बचे शख्स की सेहत की स्थिति की जानकारी अभी नहीं दी गई है। बताया गया है कि आपातकालीन टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन हादसे के बाद अलर्ट मोड पर है। भारतीय दूतावास भी चीजों की जानकारी लेने में जुटा है।
हज और उमराह मंत्रालय तथा ट्रैवल एजेंसी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। हालांकि मरने वालों की संख्या और दुर्घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये हादसा कैसे हुआ। फिलहाल इस पर कई तरह की अपुष्ट बातें सामने आ रही हैं। ड्राइवर को नींद आने समेत कई बारें इस हादसे के पीछे कही जा रही हैं।

Web Stories
 
इन बीमारियों से राहत पाने के लिए जरूर खाएं शकरकंद सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाने से शरीर को होंगे ये अनोखे फायदे सर्दियों में बीकानेर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें Vitamin-B12 की पूर्ति करेंगे ये नेचुरल सुपरफूड्स देसी गर्ल की इन अदाओं पर फिदा हो जाएंगे आप