Home » देश » सलमान खान ने भारतीय नौसेना अफसरों के साथ की मस्ती, रोटी बेलने के बाद रस्सा-कसी में आजमाया जोर

सलमान खान ने भारतीय नौसेना अफसरों के साथ की मस्ती, रोटी बेलने के बाद रस्सा-कसी में आजमाया जोर

नई दिल्ली। इस साल भारत अपनी आजादी के 75वां साल सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड भी पीछे नहीं हैं। ‘भाईजान’ उर्फ सलमान खान भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर विशाखापट्टनम के सैनिकों के साथ क्वॉलिटी. . .

नई दिल्ली। इस साल भारत अपनी आजादी के 75वां साल सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड भी पीछे नहीं हैं। ‘भाईजान’ उर्फ सलमान खान भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर विशाखापट्टनम के सैनिकों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सभी को फैन्स की खूब तारीफें मिल रही हैं। एक्टर भी इंडियन नेवी ऑफिसर्स के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सलमान खान की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सलमान खान नेवी ऑफिसर्स के साथ कभी पुशअप्स करते दिखाई दे रहे हैं। कभी ऑटोग्राफ्स साइन कर रहे हैं। कभी रोटियां बना रहे हैं और कभी फोटोज के लिए पोज दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह उन सभी के साथ तिरंगा भी लहरा रहे हैं। मतलब एक्टर इन सभी तस्वीरों में एकदम मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। सभी में वह स्माइल भी कर रहे हैं।
सलमान खान ने इंडियन नेवी ऑफिसर्स के साथ बिताए पल
सलमान खान ने इंडियन नेवी की कैप भी पहन रखी है। साथ ही व्हाइट शर्ट और ब्लैक डेनिम में वह कमाल के लग रहे हैं। इसी गेटअप में वह फर्श पर सिंगल हैंडेड पुशअप भी लगा रहे हैं। वह ऑफिसर्स के साथ रस्सा-कस्सी भी खेल रहे हैं। डांस कर रहे हैं। सेल्फी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने अपना पूरा एक दिन इन अधिकारियों के साथ बिताया और अलग अंदाज में आजादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेट किया।

Web Stories
 
सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाने से हो सकते हैं ये नुकसान ठंड से बचाव के लिए रोजाना पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स हर कोई करेगा तारीफ, जब पहनेंगी खुशी कपूर जैसी ड्रेसेज घर की इस दिशा में केले का पौधा लगाने से जीवन में आएगी खुशहाली