Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी में 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, कीमत है लगभग 6 लाख रुपये

सिलीगुड़ी में 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, कीमत है लगभग 6 लाख रुपये

सिलीगुड़ी । गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसओजी और न्यू जलपाईगुड़ी थाने की सादे कपड़ों में पुलिस ने 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी के 32 नंबर. . .

सिलीगुड़ी । गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसओजी और न्यू जलपाईगुड़ी थाने की सादे कपड़ों में पुलिस ने 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी के 32 नंबर वार्ड के अंतर्गत तीनबत्ती मोड़ इलाके के एक बस स्टॉप पर एक व्यक्ति को लंबे समय तक संदिग्ध हालत में बैग के साथ खड़े देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके बैग से 600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहजहां सरकार के रूप में हुई है, जो कुमारगंज के मोहाना का निवासी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि वह मादक पदार्थ की डिलीवरी या सौदे के लिए वहां खड़ा था। पुलिस ने आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करने की तैयारी की है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम