Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर, केक और सांता क्लॉज के पोशाकों से सजे बाजार

सिलीगुड़ी में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर, केक और सांता क्लॉज के पोशाकों से सजे बाजार

सिलीगुड़ी। बड़ा दिन और क्रिसमस की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। सिलीगुड़ी शहर एवं आसपास के गिरजाघरों को क्रिसमस पर्व के लिए सजाने-संवारने का काम चल रहा है। शहर का बाजार भी क्रिसमस संबंधित गिफ्ट आइटम से सज. . .

सिलीगुड़ी। बड़ा दिन और क्रिसमस की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। सिलीगुड़ी शहर एवं आसपास के गिरजाघरों को क्रिसमस पर्व के लिए सजाने-संवारने का काम चल रहा है। शहर का बाजार भी क्रिसमस संबंधित गिफ्ट आइटम से सज गए है।
दरअसल अब दो‌ दिन बाद ही है 25 दिसंबर है, इसलिए शहर में तैयारियां तेज हो गयी है। नजर दौडाने पर‌ देखा जा रहा है कि दुकानों पर विभिन्न प्रकार के केक सज गये हैं। साथ ही सांता क्लॉज की टोपी और पोशाक की भी भरमार है। हर साल की तरह सिलीगुड़ी में जाति धर्म से परे इस दिन को सभी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। शहर के बाघायतिन पार्क के सामने शहर के कलाकार संगीत के माध्यम से लोगों को बड़े दिन की सूचना दे रहे हैं। साथ सांता क्लॉज का रूप लेकर बच्चों के हाथों में चॉकलेट थमा दे रहे हैं।

Web Stories
 
Bhaum Pradosh Vrat 2025: शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाने से होगी तरक्की रोजाना शाम को घर के इन स्थानों पर दीपक जलाने से आएगी खुशहाली इन बीमारियों से राहत पाने के लिए जरूर पिएं अंजीर का पानी सर्दियों में रोजाना 1 आंवला खाने से शरीर को मिलेंगे ये शानदार फायदे सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है सांसें? करें ये योगासन