सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी उत्तर बंगाल दौरे पर आ रहे है और 1 अप्रैल को राजगंज में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
स्वप्ना बर्मन के समर्थन में जनसभा को करेंगे सम्बोधित
यह जनसभा राजगंज विधानसभा क्षेत्र की तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में आयोजित की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभा का आयोजन बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के सुदामगंज इलाके के एक मैदान में किया जाएगा।
स्थानीय नेतृत्व ने तैयारियां तेज की
जनसभा को लेकर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभा स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जनसभा के जरिए तृणमूल कांग्रेस राजगंज क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश कर रही है।