Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » हेल्थ » सिलीगुड़ी में तेजी से पांव पसार रहा है है डेंगू, लोगों को सतर्क रहने की है जरुरत

सिलीगुड़ी में तेजी से पांव पसार रहा है है डेंगू, लोगों को सतर्क रहने की है जरुरत

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 5 में सबसे अधिक लोग डेंगू से प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग के एमआईसी दुलाल दत्त ने शुक्रवार को इस वार्ड. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 5 में सबसे अधिक लोग डेंगू से प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग के एमआईसी  दुलाल दत्त ने शुक्रवार को इस वार्ड का दौरा किया। उन्होंने कहा निगम की ओर डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों को भी इस बारे में जागरूक और सतर्क रहने की अपील की।
सिलीगुड़ी शहर में डेंगू का प्रभाव किस कदर बढ़ रहा हैं, इसका इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के 24 नए मामले सामने आए हैं, कुछ दिनों के भीतर 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही इस वर्ष डेंगू का आंकड़ा दो सौ के पार पहुंच गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा मरीज वार्ड नंबर पांच में मिले हैं। इस वार्ड में लगातार दूसरे दिन डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। एक दिन पहले भी पांच मरीज मिले थे।
सिलीगुड़ी नगर निगम का तरफ़ से कहा गया है कि डेंगू रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वेक्टर कंट्रोल ड्राइव को पहले ही तेज कर दिया है। 136 वेक्टर कंट्रोल टीमों को काम पर लगाया गया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित मच्छरों के प्रजनन स्थलों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू रोकथाम में आम लोगों की भागाीदारी जरूरी है। घरों के आसपास लोग जल-जमाव ना होने दें। इसके लिए व्यापक तौर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Trending Now

सिलीगुड़ी में तेजी से पांव पसार रहा है है डेंगू, लोगों को सतर्क रहने की है जरुरत में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़