Home » देश » सीजफायर के बाद भारत की एडवाइजरी: नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी

सीजफायर के बाद भारत की एडवाइजरी: नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी

तेहरान। पश्चिम एशिया में एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी युद्ध के बाद ईरान और अमेरिका ने सीजफायर की घोषणा की है। इसी बीच तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने आज यानी आठ अप्रैल को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी. . .

तेहरान। पश्चिम एशिया में एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी युद्ध के बाद ईरान और अमेरिका ने सीजफायर की घोषणा की है। इसी बीच तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने आज यानी आठ अप्रैल को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने हालातों को देखते हुए वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी गई है। यह सूचना सात अप्रैल को जारी हुई पिछली एडवाइजरी, जिसमें लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई थी उसी का ही अगला हिस्सा है

नागरिक को लिए निर्देश जारी

दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक दूतावास के अधिकारियों के साथ संपर्क करें और उनके बताए सुरक्षित रास्तों से ही ईरान से बाहर निकलें। दूतावास ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना सलाह लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे। किसी भी सीमा पर जाने से पहले दूतावास से तालमेल बिठाना अनिवार्य है।

दूतावास ने जारी किया हेलपलाइन नंबर

भारतीय नागरिकों की मदद के लिए दूतावास ने चार इमरजेंसी हेलपलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर +989128109115, +989128109102, +989128109109 और +989932179359 हैं। इसके अलावा लोग अपनी समस्या या जानकारी के लिए [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। ईरान में हो रहे नए बदलावों और सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। सरकार चाहती है कि सभी भारतीय सुरक्षित तरीके से अपने वतन वापस लौट आएं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम