Home » देश » स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, संसद में बजट सत्र के 9वें दिन लोकसभा में भारी हंगामा

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, संसद में बजट सत्र के 9वें दिन लोकसभा में भारी हंगामा

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया और इसकी कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।लोकसभा स्पीकर. . .

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया और इसकी कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नियम से बोलने का हक सभी को है। सदन गतिरोध और नारेबाजी करने के लिए नहीं है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है। विपक्ष के सांसदों ने ‘राहुल गांधी को बोलने दो’ के नारे लगाए और हंगामा किया।

विपक्षी नेताओं की संसद में बैठक

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं की सदन में बैठक हुई, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी को अगर सदन में बोलने दिया जाएगा तो सदन चलेगा नहीं तो संसद में हंगामे के आसार हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे। इस दौरान एक सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कौन कहता है कि आज सदन नहीं चलेगा?

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम