Home » उत्तर प्रदेश » ‘हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा’, नोएडा एयरपोर्ट का उद्धाटन कर बोले PM मोदी, कहा-सपा वालों ने नोएडा को बनाया था अपनी लूट का एटीएम

‘हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा’, नोएडा एयरपोर्ट का उद्धाटन कर बोले PM मोदी, कहा-सपा वालों ने नोएडा को बनाया था अपनी लूट का एटीएम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने किया। दोपहर करीब 12 बजे जेवर पहुंचकर उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया। दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित. . .

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने किया। दोपहर करीब 12 बजे जेवर पहुंचकर उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया। दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित इस एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि इसे कुल पांच चरणों में विकसित किया जाएगा।

हर दो मिनट में उड़ान का दावा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक हवाई अड्डों में शामिल होगा। उन्होंने दावा किया कि यहां से हर दो मिनट में एक उड़ान संचालित होगी, जिससे कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत ट्रेन और एक्सप्रेस-वे के विस्तार से अब घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर खर्च किए गए हैं, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिली है।

MRO सुविधा और रोजगार

प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में पहले विमान सर्विसिंग की पर्याप्त सुविधा नहीं थी और 85 प्रतिशत विमान विदेश भेजे जाते थे। जेवर में एमआरओ सुविधा शुरू होने से अब विमान मेंटनेंस देश में ही होगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

उड़ान योजना और एयरपोर्ट वृद्धि

पीएम मोदी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत 1.6 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की है और 29 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 120 से अधिक हो चुके हैं।

किसानों और इथेनॉल का योगदान

प्रधानमंत्री ने किसानों की सराहना करते हुए कहा कि गन्ने से बने इथेनॉल ने देश को करीब साढ़े चार करोड़ बैरल कच्चा तेल आयात करने से बचाया। इससे संकट के समय में देश को राहत मिली है।

यूपी बना निवेश का केंद्र

उन्होंने कहा कि नोएडा अब विकास का प्रतीक बन चुका है और यूपी दुनियाभर के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। दादरी में बन रहे फ्रेट कॉरिडोर से व्यापार और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम