Home » पश्चिम बंगाल » हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। बैकुंठपुर फारेस्ट के बेलाकोला रेंज के अधिकारियों ने हाथी दांत के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बेलाकोला रेंज के प्रमुख संजय दत्त के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बरामद हाथी दांत का वजन 2.1 किलो है। गिरफ्तार. . .

सिलीगुड़ी। बैकुंठपुर फारेस्ट के बेलाकोला रेंज के अधिकारियों ने हाथी दांत के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बेलाकोला रेंज के प्रमुख संजय दत्त के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बरामद हाथी दांत का वजन 2.1 किलो है। गिरफ्तार सभी अलिपुद्वार जिले के कुमार ग्राम के रहने वाले हैं।
संजय दत्त ने बताया कि सूत्रों के आधार पर हाथी दांत की तस्करी की जाने की खबर हमलोगों को मिली था और इसके बाद यह अभियान चलाया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ने बताया की इस तस्करी के मामले में डब्लल्यूबी 64पी नंबर की एक गाड़ी भी सीज की गई है। पूरे मामले की जाँच चल रही है और तस्करों से यह जानने की कोशिश की जा रही है कहाँ से हाथी दांत लाये थे और कहाँ पर तस्करी करने वाले थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम