Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » हिमाचल प्रदेश में सरकारी दफ्तर की दीवार पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश में सरकारी दफ्तर की दीवार पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खालिस्तानियों ने एक बार फिर नापाक हरकत दोहराई है। बुधवार को धर्मशाला के एक सरकारी दफ्तार की दीवार पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे हुए मिले जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।. . .

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खालिस्तानियों ने एक बार फिर नापाक हरकत दोहराई है। बुधवार को धर्मशाला के एक सरकारी दफ्तार की दीवार पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे हुए मिले जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीवार को पेंट कराया और मामले की जांच में जुट गई है। देश के अलग – अलग इलाकों में खालिस्तानी ऐसी घटनाओं को बार – बार अंजाम दे रहे हैं।
दिल्ली में लिखे गए थे खालिस्तानी नारे
देश की राजधानी दिल्ली में कश्मीरी गेट फ्लाईओवर की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की थी और स्प्रे पेंट से नारों को मिटा दिया था। आरोपियों ने उत्तरी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली और कुछ अन्य इलाकों को जोड़ने वाला कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद SFJ’ जैसे नारे लिखे थे। पुलिस इस मामले में पूरी गहनता से जांच कर रही है।
वीडियो जारी कर खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को दी थी धमकी
बता दें कि बीते दिनों कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी पन्नू का धमकी भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने पीएम मोदी को धमकी देते हुए भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था। पन्नू वीडियो में कह रहा है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात में 5 अक्टूबर को विश्व क्रिकेट कप नहीं होगा, यह विश्व आतंक कप की शुरुआत होगी। इसके बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ अहमदाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Trending Now

हिमाचल प्रदेश में सरकारी दफ्तर की दीवार पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, जांच में जुटी पुलिस में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़