Home » मनोरंजन » हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार हॉलीवुड सिंगर Britney Spears गिरफ्तार! जेल में कटी रात, अब कोर्ट में देना होगा जवाब

हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार हॉलीवुड सिंगर Britney Spears गिरफ्तार! जेल में कटी रात, अब कोर्ट में देना होगा जवाब

डेस्क। हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार Britney Spears एक बार फिर कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्हें कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें छोड़ दिया. . .

डेस्क। हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार Britney Spears एक बार फिर कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्हें कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 मई को अदालत में होने वाली है।

क्यों हुई गिरफ्तारी ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी इलाके में बुधवार रात करीब 9:30 बजे हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें रात के समय रोका और पूछताछ के बाद थाने ले जाया गया। हालांकि उन्हें ज्यादा देर तक हिरासत में नहीं रखा गया और बाद में रिहा कर दिया गया।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्हें नशे की हालत में गाड़ी चलाने (DUI) के शक में रोका गया था। पुलिस ने जांच के बाद उन्हें हिरासत में लिया और कुछ घंटों बाद छोड़ दिया।

कोर्ट में तय होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस मामले में ब्रिटनी स्पीयर्स को अदालत में पेश होना होगा। कोर्ट ने इस केस की अगली तारीख 4 मई तय की है। उसी दिन यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

टीम ने दिया रिएक्शन

ब्रिटनी की टीम का कहना है कि यह पूरा मामला एक गलतफहमी का नतीजा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सिंगर कानून का सम्मान करती हैं और कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी। उनके करीबी लोगों का भी कहना है कि वह इस समय अपने निजी जीवन को संभालने की कोशिश कर रही हैं।
पहले भी चर्चा में रही हैं ब्रिटनी ब्रिटनी स्पीयर्स का नाम पहले भी कई बार निजी और कानूनी विवादों में सामने आ चुका है। कुछ साल पहले उनकी कंजरवेटरशिप को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी, जिसमें उनके जीवन और करियर से जुड़े कई फैसले कानूनी नियंत्रण में थे। बाद में यह व्यवस्था खत्म कर दी गई थी। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी और फिर रिहाई की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली कोर्ट सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम