Home » दुनिया » होर्मुज के अटैकर्स पर टूट पड़ा अमेरिका, ईरानी मिसाइल केंद्र पर गिराए 5000 पाउंड के बंकर बस्टर बम, ईरान के दो बड़े अधिकारियों की मौत

होर्मुज के अटैकर्स पर टूट पड़ा अमेरिका, ईरानी मिसाइल केंद्र पर गिराए 5000 पाउंड के बंकर बस्टर बम, ईरान के दो बड़े अधिकारियों की मौत

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इज़रायल जंग के 19वें दिन भी जबरदस्त हमले जारी हैं। ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक किया है जिसमें एंबेसी की एक इमारत में आग लग गई है। इज़रायल के. . .

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इज़रायल जंग के 19वें दिन भी जबरदस्त हमले जारी हैं। ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक किया है जिसमें एंबेसी की एक इमारत में आग लग गई है। इज़रायल के तेल अवीव में भी ईरानी मिसाइल का मलबा गिरने से रेलवे स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल ने ईरान के दो प्रमुख शख्सियतों अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। दूसरी अमेरिका ने भी ईरान पर घातक हमला किया है। अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान पर 5,000 पाउंड के बम गिराए हैं।

ईरानी मिसाइल साइटों पर हमला

US CENTCOM ने ट्वीट कर के बताया- “कुछ घंटे पहले, अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के समुद्र तट पर ईरानी मिसाइल साइटों पर 5,000 पाउंड के डीप पेनेट्रेटर हथियारों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है। इन साइटों पर ईरानी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग के लिए खतरा पैदा कर दिया है।”

ईरान के दो बड़े अधिकारियों की मौत

दूसरी ओर इजरायल ने कहा कि उसने रात भर चले हमलों में दो सीनियर ईरानी सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया है जो ईरान के लिए एक बड़ा झटका है। इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कहा है कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और रिवोल्यूशनरी गार्ड बासिज फोर्स के चीफ जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को “कल रात मार गिराया ” युद्ध के पहले दिन हवाई हमले में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद से लारीजानी को देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था।

ईरान ने किया बदला लेने का ऐलान

ईरान की सुप्रीम सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेट्री अली लारीजानी और बासिज फोर्स के चीफ की मौत के ईरान भड़का हुआ है, उसने इजरायल पर लरीजानी की मौत का बदला लेने का ऐलान किया है। इसके लिए ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों का 61वां वेव लॉन्च कर दिया है जिसके तहत इजरायल ने एक के बाद एक कई मिसाइल इजरायल के तेल अवीव और दूसरे शहरों को टारगेट कर दागी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम