रोने के इन फायदों को जानकर रह जाएंगे दंग


By Vinay Shuklauniversetv.in

रोने से क्या होता है?

क्या आप जानते हैं कि रोना आपको कमजोर नहीं, बल्कि हल्का बनाता है? कई लोग सोचते हैं कि रोना कमजोरी की निशानी है, जबकि सच यह है कि रोने से शरीर और मन दोनों को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें रोने के 7 फायदे।

तनाव होगा कम

रोने से शरीर में जमा तनाव बाहर निकलता है। आंसू तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे मन शांत होता है।

नींद आएगी बेहतर

रोने के बाद दिमाग रिलैक्स हो जाता है, जिससे अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है। बच्चे ही नहीं, बड़ों में भी यह असर देखा जाता है।

दिल का दबाव करें हल्का

दिल पर बोझ महसूस हो रहा हो तो रोना एक नेचुरल रिलीज की तरह काम करता है। इससे भावनाओं को बाहर निकलने का मौका मिलता है और मानसिक दबाव कम होता है।

करता है आंखों की सफाई

आंसू धूल, बैक्टीरिया और छोटे कणों को बाहर निकालते हैं। इससे आंखें साफ रहती हैं और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

मूड को करता है बेहतर

रोने से एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन जैसे फील-गुड हार्मोन रिलीज होते हैं। ये नेचुरल तरीके से मूड को अच्छा बनाते हैं।

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

रोते समय सांसों की गति सामान्य होती है, जिससे धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में आने लगता है।

इमोशनल स्ट्रेंथ बढ़ाता है

रोना भावनाओं को दबाने के बजाय बाहर निकालने में मदद करता है। इससे मानसिक मजबूती बढ़ती है और आप भावनात्मक तौर पर हल्का महसूस करते हैं।

जब भावनाएं बहुत भारी हो जाएं, तो रो लेना ठीक माना जाता है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें universetv.in के साथ।