
क्या आप अपनी आंखों की सेहत और रोशनी बढ़ाना चाहते हैं? सही डाइट से आपकी आंखें मजबूत, स्वस्थ और तेज बनी रह सकती हैं। आइए जानते हैं 7 सुपरफूड्स के बारे में।
पालक में ल्यूटिन और जियाजैंथिन पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने पर होने वाली दृष्टि कमजोरी को कम करते हैं।
गाजर विटामिन A का बेहतरीन स्त्रोत है। यह आंखों की रेटिना को मजबूत करता है और रात में देखने की क्षमता को बेहतर बनाता है। रोजाना गाजर का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद है।
अंडे में ल्यूटिन, जियाक्सैंथिन और विटामिन A होते हैं। ये आंखों की रोशनी बनाए रखने और उम्र बढ़ने पर होने वाली दृष्टि कमजोरी से बचाव करते हैं।
मीठा आलू भी विटामिन A से भरपूर होता है। यह आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करता है और रेटिना की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। यह आंखों की सूखापन, सूजन और आंखों की थकान को कम करने में मदद करता है।
बादाम, अखरोट और पिस्ता विटामिन E से भरपूर होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं और रोशनी बनाए रखते हैं।
संतरा, नींबू और आमला विटामिन C से भरपूर होते हैं। यह आंखों के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं, रक्त संचार बेहतर करते हैं और कैटरैक्ट से बचाते हैं।
इन 7 सुपरफूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें universetv.in के साथ।