
हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में आपको रोजाना पूरे श्रद्धा भाव के साथ लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए। इससे आपके घर में खुशहाली एवं समृद्धि आ सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो आपको लड्डू गोपाल की सेवा करते समय नहीं करनी चाहिए। आइए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति रख रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति न ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए और न ही ज्यादा छोटी होनी चाहिए। मूर्ति लगभग 3 इंच की होनी चाहिए।
घर में लड्डू गोपाल की पीतल, तांबा, कांसा, चांदी या फिर सोने से बनी मूर्ति स्थापित की जा सकती है। इस तरह की मूर्ति काफी शुभ मानी जाती है। आपकी इसी तरह की मूर्ति रखनी चाहिए।
लड्डू गोपाल जी की मूर्ति को हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए। इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।
घर में कभी भी लड्डू गोपाल जी की खंडित मूर्ति नहीं रखना चाहिए, इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसके अलावा गृह क्लेश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
लड्डू गोपाल को कभी भी पुराने या फिर गंदे वस्त्र नहीं पहनाने चाहिए। इससे लड्डू गोपाल आपसे रुष्ट हो सकते हैं। आपकी तरक्की रुक सकती है।
लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय आप त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाणे सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।। मंत्र का जप कर सकते हैं। इससे लड्डू गोपाल प्रसन्न हो सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in