मनी प्लांट से जुड़ी ये गलतियां करने से हो सकते हैं कंगाल


By Vinay Shuklauniversetv.in

मनी प्लांट होता है शुभ

अगर हम मनी प्लांट की बात करें, तो यह पौधा काफी शुभ माना जाता है। इस प्लांट में मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर देवता का वास होता है। ऐसे में आपको इसे अपनी ऑफिस की डेस्क पर लगाना चाहिए।

मनी प्लांट से जुड़ी गलतियां

आज हम आपको मनी प्लांट से जुड़ी ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए। वरना आप कंगाल हो सकते हैं। आइए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मनी प्लांट उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं

अगर आप घर में मनी प्लांट लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मनी प्लांट कभी भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इससे परिवार को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मनी प्लांट दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं

घर में आपको मनी प्लांट दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। यह दिशा काफी शुभ मानी गई है। दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपकी तरक्की हो सकती है। घर में खुशियां आ सकती है।

मनी प्लांट जमीन को न छुएं

मनी प्लांट का पौधा कभी भी जमीन को नहीं छूना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो इससे धन की हानि हो सकती है। परिवार में कोई न कोई अनहोनी घट सकती है।

मनी प्लांट ऊपर की ओर बढ़ता हुआ हो

मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल को इस तरह लगाएं कि वह ऊपर की ओर बढ़ता हुआ हो। ऐसा करना शुभ माना जाता है। आपकी किस्मत खुल सकती है।

मनी प्लांट सूखने न दें

मनी प्लांट के पौधे को सूखने से भी बचाना चाहिए और इसके सूखी हुई और पीली पत्तियों को हटाते रहना चाहिए। हिंदू धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना ठीक माना जाता है।

मनी प्लांट घर के अंदर लगाएं

मनी प्लांट को घर के बाहर नहीं बल्कि अंदर लगाना चाहिए। साथ ही इसे किसी अंधेरे वाले स्थान या बाथरूम के पास न रखें। इससे आपको जीवन में अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in