
हर लड़की चाहती है कि उसका नेचुरल लुक खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे। मेकअप के बिना भी आप अपने चेहरे को फ्रेश और रिफ्रेशिंग बना सकती हैं। आइए जानते हैं 7 आसान घरेलू उपायों के बारे में।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और नेचुरल ग्लो लाता है।
एक चम्मच शहद में कुछ बूंद नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह स्किन को फ्रेश और ब्राइट बनाता है।
त्वचा को जवां और फल, सब्जियां, नट्स और प्रोटीन वाली डाइट लें। विटामिन और मिनरल्स से त्वचा और बाल दोनों हेल्दी रहते हैं।
रात में कम से कम 7–8 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद से आंखों के नीचे डार्क सर्कल कम होते हैं और चेहरा चमकदार दिखता है।
घर पर आप हल्दी, दही और शहद से फेस मास्क बना सकती हैं। यह स्किन को चमकदार और टॉन्ड बनाता है।
सप्ताह में 1-2 बार हल्का घरेलू स्क्रब करें। चीनी और शहद मिलाकर स्क्रब बनाएं। यह डेड स्किन हटाकर चेहरे को फ्रेश बनाता है।
नारियल तेल, बादाम का तेल या जैतून का तेल हल्के हाथों से चेहरे और होंठों पर लगाएं। यह स्किन को मॉइस्चराइज्ड और ग्लोइंग बनाता है।
बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखना संभव है, बस सही देखभाल जरूरी है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें universetv.in के साथ।