
ड्राई फ्रूट्स हमेशा से ही सेहत के लिए काफी शानदार माने जाते रहे हैं। हालांकि, ये खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इनमें अखरोट भी शामिल है। लोग इसे अलग अलग तरीके से खाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अखरोट में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ई, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एलाजिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।
जो लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपनी डाइट में भीग अखरोट शामिल करने चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ई होता है और विटामिन-ई स्किन का ख्याल रखता है।
अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और प्रोटीन मसल्स को स्ट्रांग बनाने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाने चाहिए।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों के लिए भीगे अखरोट किसी अमृत से कम नहीं है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट का ख्याल रखता है।
अगर आप रोजाना सुबह में खाली पेट भीगे अखरोट खाते हैं, तो इससे उनका दिमाग हमेशा हेल्दी रहता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का रिच सोर्स होता है।
हालांकि, आपको सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in