सर्दियों में बीकानेर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें


By Vinay Shuklauniversetv.in

घूमने जाना

घूमना किसे पसंद नहीं होता। लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन बजट और समय की व्यस्तता की वजह से घूमने जाना संभव नहीं हो पाता। हालांकि, इसके पीछे कुछ हद तक मौसम भी निर्भर करता है।

सर्दियों में घूमें ये जगहें

आज हम आपको बीकानेर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बीकानेर में क्या खास है?

अगर हम राजस्थान में स्थित बीकानेर की बात करें, तो यह एक बेहद शांत जगह है, जो अपनी राजसी भव्यता और मरु-संस्कृति के लिए जानी जाती है। एक बार यहां जाएंगे, तो आपका दिन बन जाएगा।

लक्ष्मी निवास

पैलेस बीकानेर में जूनागढ़ किले के पास स्थित लक्ष्मी निवास पैलेस भी देखने लायक जगह है। इस पैलेस की लाल पत्थर की दीवारें, लंबे बरामदे और नक्काशीदार जालियां शाही रौनक का एहसास कराती हैं।

जूनागढ़ किला

बीकानेर में स्थित जूनागढ़ किला देखने लायक जगह है। इस किले की आंगन, रंगीन कक्ष, बारीक नक्काशी और आईने का काम राजपूताना वैभव की कहानियां आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। एक बार जरूर जाएं।

रामपुरिया हवेली

आप बीकानेर में रामपुरिया हवेली के दर्शन कर सकते हैं। यहां आपको पुरानी धन-संपन्न व्यापारी संस्कृति की शानदार मिसाल देखने को मिलेगी। रामपुरिया हवेली में आपको किसी पुरानी फिल्म के सेट जैसा महसूस होगा।

करणी माता मंदिर

सर्दियों में बीकानेर में घूमने के लिए करणी माता मंदिर एक परफेक्ट जगह है। आप इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। करणी माता मंदिर को चूहों वाला मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर में जाने से आपका जीवन सफल हो सकता है।

बाजार विजिट करें  

बीकानेर की इन जगहों के अलावा आप बाजार भी विजिट कर सकते हैं। इस बाजार में आपको रंग-बिरंगी मोजड़ियां, लाख की चूड़ियां और ऊनी शॉल देखने को मिलेंगी। इस बाजार में आपकी शॉपिंग काफी अच्छी हो सकती है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in