
अगर हम पौष पुत्रदा एकादशी की बात करें, तो इस दिन का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस बार पौष पुत्रदा एकादशी 30 दिसंबर को मनाई जाएगी।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से भी पौष पुत्रदा एकादशी के दिन दान नहीं करना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप पौष पुत्रदा एकादशी के दिन फटे-पुराने वस्त्र दान करने की गलती करते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन लोहे या प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का दान करने से बचना चाहिए। इससे आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा आपकी तरक्की भी रुक सकती है।
हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, आपको कभी भी बासी या जूठा खाना दान में नहीं देना चाहिए। इससे आप देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और आपके जीवन में कोई न कोई अनहोनी हो सकती है।
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन चाकू, कैंची या अन्य नुकीली वस्तुओं का दान करने से घर में क्लेश जैसी स्थिति बन सकती है। परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे कम हो सकती है।
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन आप इन चीजों के बजाय पीले रंग के वस्त्र, केले, केसर, चने की दाल, गुड़ और पीले फूल आदि का दान कर सकते हैं। इससे आपकी किस्मत खुल सकती है।
हालांकि, पौष पुत्रदा एकादशी के दिन चीजों का दान करते समय आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। नेगेटिव भाव अक्सर काम बिगाड़ सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in