हाई कोलेस्ट्रॉल में बेहद खतरनाक माने जाते हैं ये फूड्स


By Vinay Shuklauniversetv.in

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। लंबे समय तक कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको दिल को दौरा पड़ सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में न खाएं ये फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको हाई कोलेस्ट्रॉल में खाने से बचना चाहिए। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

समोसे न खाएं

आमतौर पर भारतीय किचन में समोसे, कचौड़ी, पूड़ी या पराठे से ही नाश्ते की शुरुआत होती है और ये सभी चीजें आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से हाई कर सकती है। इनमें अनहेल्दी फैट्स होता है।

फुल-फैट वाला दही न खाएं

आपको कभी भी फुल-फैट वाला दूध, पनीर या दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है और सैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है।

रेड मीट न खाएं

अगर आपको रेड मीट खाना पसंद है और आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी हाई रहता है, तो ऐसे में आपको आज ही इसे डाइट से बाहर कर देना चाहिए। इसमें ट्रांस फैट पाया जाता है।

सफेद ब्रेड से परहेज करें

सफेद ब्रेड में फाइबर बेहद कम पाया जाता है। इसमें एक रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होता है, जो तेजी से बॉडी में निहित कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। इसे न खाना ही सेहत के लिए बेस्ट है।

मोरिंगा का सेवन करें

अगर आप शरीर में निहित कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इन चीजों से दूरी बनाएं। इन चीजों की बजाय आपको मोरिंगा, अखरोट, ओट्स, और फैटी फिश का सेवन करना चाहिए।

मोरिंगा लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप इन चीजों को लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in