
आज के इस डिजिटल युग में आंखों से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। इन परेशानियों में मोतियाबिंद भी शामिल है। यह बीमारी अधिकतर लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इसका समय पर इलाज बेहद जरूरी है।
आज हम आपको मोतियाबिंद से जुड़े कुछ शुरुआती संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर हम मोतियाबिंद की बात करें, तो यह आंख के लेंस पर बनने वाला धुंधला हिस्सा होता है। ज्यादातर मामलों में ये उम्र बढ़ने के साथ होता है। हालांकि, कम उम्र में भी मोतियाबिंद नजर आने लगा है।
मोतियाबिंद के शुरुआती संकेतों की अगर बात करें, तो इसमें व्यक्ति की नजरों के सामने धुआं-धुआं सा लग सकता है या धुंधला नजर आ सकता है। आपको भी कुछ इस तरह की परेशानी है, तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
आंखों के ठीक होने में रंगों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आपको रंग पहले की तरह चमकीले और साफ नजर नहीं आ रहे हैं, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपको मोतियाबिंद है।
रात के समय अगर आपको देखने में परेशानी होती है, तो यह सीधा-सीधा मोतियाबिंद की ओर इशारा है। आपको इस संकेत को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
एक ही चीज का दो बार दिखाई देना यह मोतियाबिंद से जुड़ा सबसे आम संकेतों में शामिल है। आज ही आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस संकेत को भूल से भी इग्नोर न करें।
अपनी आंखों को लंबे समय तक निरोग रखने के लिए आपको इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में विटामिन-ए से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in