
हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपकी लाइफ बदल सकती है। आपकी दिशा और दशा दोनों बदल सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से भी ऑफिस डेस्क पर रखने से बचना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
ऑफिस डेस्क पर आपको कभी भी टूटी या फटी हुई चीजें नहीं रखनी चाहिए। अगर आप ऐसा करने की गलती करते हैं, तो इससे आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं।
आपको अपने ऑफिस डेस्क पर वे सभी पुराने दस्तावेज, जो अब आपके किसी भी काम के नहीं है, उन्हें अपनी ऑफिस डेस्क पर नहीं रखना चाहिए। इससे आपकी तरक्की रुक सकती है।
अपनी ऑफिस डेस्क पर पर जूठे कप, प्लेट्स या बचा हुआ खाना आदि न छोड़ें। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों की आय घट सकती है।
अगर आप अपने ऑफिस डेस्क पर सूखे या मुरझाए हुए फूल और पौधे रखने की गलती करते हैं, तो इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको प्रमोशन भी रुक सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी तरक्की होती रहे और आपका प्रमोशन होता रहे, तो इसके लिए आपको ऑफिस डेस्क पर इन चीजों की बजाय मनी प्लांट रखना चाहिए। जल्द ही रिजल्ट आपके सामने होगा।
हालांकि, आपको अपनी ऑफिस डेस्क पर मनी प्लांट रखते समय इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। काम बिगड़ सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in