
शरीर की किसी भी जगह की अगर चर्बी बढ़ जाए, तो वह परेशानी का सबब बन सकती है। इनमें गर्दन की चर्बी बढ़ना भी शामिल है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यह सेहत के लिए ठीक बात नहीं।
आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो इससे गर्दन की चर्बी कम हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
गर्दन की चर्बी को कम करने के लिए आप चिन लिफ्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए सिर को ऊपर की ओर उठाएं और अपनी गर्दन को खींचें। हालांकि, गर्दन को ज्यादा न खींचें।
आपको तकरीबन 10 से 15 सेकंड इसी स्थिति में रहना है। इसके बाद नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। आपको चिन लिफ्ट एक्सरसाइज 10 से 15 मिनट तक करनी है। आपको काफी असर नजर आएगा।
जो लोग रोजाना अपने डेली रूटीन में नेक रोल एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे उनके गर्दन की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसके लिए सिर को धीरे-धीरे गोलाकार दिशा में घुमाएं।
आपको तकरीबन 10 से 15 सेकंड नेक रोल करना है। वहीं, रोजाना 10 से 15 मिनट तक यह एक्सरसाइज करनी है। नेक रोल आपके गर्दन के आसपास की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
गर्दन की चर्बी को कम करने के लिए आप मुस्कान एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको 10 से 15 सेकंड तक मुस्कुराना है। तकरीबन 15 मिनट रोजाना ऐसा करना है।
मुस्कान एक्सरसाइज करने से न केवल गर्दन की चर्बी कम हो सकती है। इसके अलावा आपका स्ट्रेस तुरंत कम हो सकता है। दिन भी एकदम अच्छा गुजर सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in