
आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझते ही रहते हैं। इनमें पैरों की मांसपेशियों का मजबूत न होना शामिल है, जो बेहद दुखदायी होता है।
आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो इससे आपकी पैरों की मांसपेशियां काफी मजबूत हो सकती है। आइए इन एक्सरसाइज के बारे में जानें।
जो लोग रोजाना काफ रेजेस करते हैं, तो इससे न केवल पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि दिल भी हेल्दी रहता है। ब्लड सर्कुलेशन भी काफी अच्छा रहता है। आप काफ रेजेस कुछ इस तरह से कर सकते हैं।
काफ रेजेस करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे अपनी एड़ियों को जमीन से ऊपर उठाएं, ताकि पूरा वजन पंजों पर आ जाए। दो सेकंड रुकें और फिर एड़ियों को वापस नीचे ले जाएं।
पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप बॉडीवेट स्क्वॉट्स कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपके घुटनों को भी मजबूत बना सकता है। आप बॉडीवेट स्क्वॉट्स कुछ इस तरह से कर सकते हैं।
बॉडीवेट स्क्वॉट्स करने के लिए सबसे पहले पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर खोलकर खड़े हो जाए। इसके बाद धीरे-धीरे कुर्सी के पोजिशन की तरह नीचे बैठने की कोशिश करें। वापस नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।
आपको अपने डेली रूटीन में वॉकिंग लंजेस एक्सरसाइज जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ-साथ यह कूल्हों के जोड़ों के लचीलेपन को बढ़ाता है।
वॉकिंग लंजेस करने के लिए एक पैर को आगे बढ़ाएं और घुटने को 90 डिग्री के एंगल तक मोड़ें। पीछे वाला घुटना जमीन के करीब होना चाहिए। फिर खड़े होकर दूसरे पैर से यही प्रक्रिया दोहराएं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in