
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इनमें हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ना शामिल है। हालांकि इसके लिए तमाम तरह के उपाय आजमाए जाते रहते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप रोजाना करते हैं, तो इससे आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रह सकता है। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें।
जो लोग रोजाना भुजंगासन करते हैं, तो इससे न केवल आपका दिल निरोग रहता है, बल्कि स्ट्रेस और थकान भी काफी हद तक कम हो जाती है। आप भुजंगासन इस तरह से कर सकते हैं।
भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथों को छाती के पास रखें। सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रुकें और फिर सांस छोड़ते हुए वापस आएं।
आपको रोजाना अपने डेली रूटीन में शवासन शामिल करना चाहिए। ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। इसके अलावा आपका स्ट्रेस भी कम हो सकता है। आप शवासन इस तरह से कर सकते हैं।
शवासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथ-पैरों को ढीला छोड़ दें। आंखें बंद करके गहरी सांस लें और शरीर को पूरी तरह शांत होने दें। 5-10 मिनट तक इसी अवस्था में रहें।
दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। ताड़ासन से आपका दिमाग शांत होता है और स्ट्रेस भी कम होता है।
ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों को आपस में मिलाएं। हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और शरीर को ऊपर की ओर खींचें। गहरी सांस लेते हुए कुछ सेकंड इसी पोजीशन में रुकें। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in