
आज की हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह की हो चुकी है कि न तो हम टाइम पर खाना खा पाते हैं और न ही टाइम पर सो पाते हैं। वहीं, एक्सरसाइज न करने का तो कहना ही क्या। इसके चलते शरीर रोगीला होने लगता है।
शरीर को निरोग रखने का सीधा सा फार्मूला है कि अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज शामिल करना। आपको रोजाना कुछ न कुछ योगासन जरूर करना चाहिए। ताकि आपका मन भी हेल्दी रह सकें।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे मे बताएंगे, जिन्हें रोजाना शाम को करने से आपकी सेहत चकाचक हो सकती है। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग रोजाना शाम को शवासन करते हैं, तो इससे उन्हें नींद की समस्या से राहत मिल सकती है। शवासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को हिप्स की चौड़ाई तक फैला लें।
हाथों को शरीर से थोड़ा दूर, हथेलियां ऊपर की ओर खुली हुई रखें। आंखें बंद कर लें और अपना पूरा ध्यान शरीर के हर अंग को आराम देने पर फोकस करें। गहरी और लंबी सांस लेते और छोड़ते रहें।
आपको अपने तन और मन दोनों को हेल्दी रखने के लिए शाम को बालासन करना चाहिए। यह आसन आपको स्ट्रेस से निजात दिला सकता है। वहीं आपकी थकान भी कम हो सकती है। आप इसे इस तरह से कर सकते हैं।
बालासन करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं और अपने कूल्हों को एड़ियों पर टिका दें। अब आगे की ओर झुकते हुए अपने माथे को जमीन से छुएं और हाथों को आगे की ओर फैलाकर र
इस पोजीशन में गहरी सांस लेते और छोड़ते रहें। इसके बाद नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। आपको रोजाना 10 से 15 मिनट यह आसन करना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in