मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में बेस्ट माने जाते हैं ये योगासन


By Vinay Shuklauniversetv.in

मेटाबॉलिज्म का क्या काम है?

अगर आप मेटाबॉलिज्म की बात करें, तो यह खाने को एनर्जी में बदलने का काम करता है। इसके चलते इससे आपका वजन कंट्रोल रहता है। वहीं, आप पूरी दिन एनर्जेटिक रहते हैं। आपको थकान नहीं होती।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट न होना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग मेटाबॉलिज्म बूस्ट न होने की समस्या से जूझ रहे हैं। मेटाबॉलिज्म बूस्ट न होने से आपका वजन बढ़ सकता है। आपको थकान हो सकती है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने वाले योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप रोज करते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पश्चिमोत्तानासन करें

जो लोग रोजाना पश्चिमोत्तानासन करते हैं, तो इससे उनका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। इसके अलावा यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करता है। आपकी किडनी भी निरोग रह सकती है।

पश्चिमोत्तानासन करने का तरीका

पश्चिमोत्तानासन के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को फैलाकर जमीन पर बैठ जाएं। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं। हाथों को पैरों के तलवे को और नाक को घुटनों से स्पर्श कराएं। थोड़ी देर ऐसे ही बने रहें।

सूर्य नमस्कार करें

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप सूर्य नमस्कार कर सकते हैं। इसमें कुल 12 आसान शामिल हैं। इससे आपका शरीर भी एक्टिव रहता है। हार्ट रेट बेहतर होती है। ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है।

सूर्य नमस्कार करने का तरीका

सूर्य नमस्कार करने के लिए सबसे पहले योगा मैट के ऊपर खड़े हो जाएं और सूर्य को नमस्कार करने के हिसाब से खड़े हो जाएं। सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को जोड़ कर सीने से सटा लें और गहरी, लंबी सांस लेते हुए आराम की अवस्था में खड़े हो जाएं।

धनुरासन करें

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप धनुरासन, भुजंगासन, और उष्ट्रासन जैसे आसन भी कर सकते हैं। हालांकि, आपको यह आसन कोच की निगरानी में ही करने चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in