
धनु संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार यह पर्व 16 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा। धनु संक्रांति के दिन कुछ विशेष उपाय और दान करने से आपकी किस्मत खुल सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप धनु संक्रांति के दिन दान करते हैं, तो इससे आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
धनु संक्रांति के दिन अगर आप गुड़ का दान करते हैं, तो इससे आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके अलावा आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं। एक बार दान जरूर करें।
अगर आप कर्ज जैसी भयंकर समस्या से परेशान है और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको धनु संक्रांति के दिन दही का दान करना चाहिए। जल्द ही इसके सकारात्मक रिजल्ट आपके सामने होंगे।
धनु संक्रांति के दिन मूंग की दाल का दान करने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। धन का आगमन होने के साथ-साथ धन की तिजोरी भी कभी खाली नहीं होगी।
जिन जातकों के काम बार-बार बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। ऐसे में उन लोगों को धनु संक्रांति के दिन नारियल का दान करना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपके काम बनने लग जाएंगे।
धनु संक्रांति के दिन लाल वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। दिन-रात तरक्की होने के साथ-साथ आपको मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकती है।
हालांकि, आपको खरमास के दौरान इन चीजों का दान करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in