फैटी लिवर में न पिएं ये ड्रिंक्स, बिगड़ सकती है सेहत


By Vinay Shuklauniversetv.in

फैटी लिवर की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग लिवर से जुड़ी किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। इनमें फैटी लिवर की समस्या भी शामिल है। इसमें लिवर में फैट जमने लगता है।

फैटी लिवर में न पिएं ये ड्रिंक्स

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर फैटी लिवर में किन ड्रिंक्स को पीने से बचना चाहिए। आइए इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें। आप भी दूसरों को बता सकें।

लिवर का क्या काम है?

अगर हम लिवर की बात करें, तो यह हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो कई जरूरी काम करता है, जैसे कि टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना, पाचन में मदद करना और ऊर्जा का उत्पादन करना है।

एनर्जी ड्रिंक्स

अगर आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं और जिम के दौरान एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, तो ऐसे में आज ही इसे क्विट कर दें। इनमें भरपूर मात्रा में कैफीन और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स होता है।

बोबा टी न पिएं

फैटी लिवर में भूल से भी बोबा टी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद चीनी और क्रीम कैलोरीज फैटी लिवर में बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। आपको पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सॉफ्ट ड्रिंक्स

फैटी लिवर में आपको सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इनमें फ्रुक्टोज और चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हमारे लिवर में फैट जमाने का काम करती है। आज ही इन्हें डाइट से बाहर कर दें।

फैटी लिवर से छुटकारा वाली चीजें खाएं

अगर आप फैटी लिवर से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको इन ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी बजाय आपको उन चीजों पर फोकस करना चाहिए, जो फैटी लिवर को कम करते हो।

चीजें लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको फैटी लिवर से छुटकारा दिलाने वाली चीजों का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में खाएं। अधिक मात्रा में इन्हें खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in