
जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है। वैसे-वैसे हड्डियां वीक होने लगती है और जोड़ों में तेज दर्द भी होने लगता है, लेकिन आज के टाइम में समय से पहले हड्डियां वीक होने लगी है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल जिम्मेदार है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।
ड्राई फ्रूट्स भी जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में रामबाण माने जाते हैं। इनमें अखरोट भी शामिल हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द में तुरंत आराम देते हैं।
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आपको मछली का सेवन करें। इसके लिए आप सालमन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियां खा सकते हैं। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं।
जो लोग दही खाते हैं, तो इससे उनके जोड़ों में कभी दर्द नहीं होता क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए संतरा एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है, वीक इम्यूनिटी के साथ-साथ जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने का काम करता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां हमेशा से ही फायदेमंद रही हैं। वहीं, अगर आप सर्दियों में इनका सेवन करते हैं, तो इससे आपको जोड़ों के दर्द से निजात मिल सकती है। आप इसके लिए पालक, मेथी, और सरसों का साग खा सकते हैं।
हालांकि, आपको इन फूड्स का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि ये फूड्स आपको ज्यादा नहीं खाने चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in