नाश्ते में खाएं ये हेल्दी पराठे, दिनभर रहेंगे एक्टिव


By Vinay Shuklauniversetv.in

ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी पराठे

सही नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पूरे दिन शरीर को एनर्जी देता है। ऐसे में इन 7 हेल्दी पराठों को अपनी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं।

मल्टीग्रेन पराठा

गेहूं, जौ, बाजरा और ज्वार के मिश्रण से बना मल्टीग्रेन पराठा फाइबर में भरपूर होता है। इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है और एनर्जी भी मिलती है।

मेथी पराठा

मेथी आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसका पराठा पाचन को बेहतर करता है और दिनभर थकान दूर रखता है।

पनीर स्टफ्ड पराठा

पनीर से मिलने वाला प्रोटीन मांसपेशियों को स्ट्रांग बनाता है। हल्की मसालों के साथ बना यह पराठा नाश्ते के लिए परफेक्ट और पौष्टिक है।

मूंग दाल पराठा

मूंग दाल प्रोटीन, आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसका पराठा हल्का, स्वादिष्ट और बेहद हेल्दी होता है। यह वर्किंग लोगों के लिए बढ़िया है।

चुकंदर पराठा

बीटरूट से बना पराठा खूबसूरत रंग और भरपूर पोषक तत्व देता है। यह खून बढ़ाने में मदद करता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

गोभी पराठा

गोभी विटामिन C और फाइबर से भरपूर होती है। इसका पराठा ताजगी, हल्कापन और एनर्जी देता है। यह थकान कम करता है।

सूजी पराठा

सूजी से बना पराठा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है। यह पेट पर हल्का और ऊर्जा देने वाला नाश्ता विकल्प है।

पराठे बनाते समय तवा पर कम तेल का उपयोग करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें universetv.in के साथ।