
आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं और वजन बढ़ने से अन्य बीमारियां शरीर को धीरे धीरे घेरने लगती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप रोजाना फॉलो करते हैं, तो इससे आप बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।
आपको अपने वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए कैलोरी काउंट पर पैनी नजर रखें। अगर आप एक्स्ट्रा कैलोरी गेन करते हैं, तो समानुपात में वर्कआउट करें।
नींद पूरी न होने से हम बहुत सी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इनमें से एक बीमारी मोटापा भी है। ऐसे में वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आपको एक दिन में 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने का सीधा सा फार्मूला है कि केक, मिठाई, कैंडी, और पेस्ट्री आदि चीजों का सेवन कम से कम करें। इनमें शुगर की उच्च मात्रा में होती है। यही चीजें तेजी से वजन बढ़ाती है।
जिन लोगों को दिन बिना जंक फूड के अधूरा होता है, ऐसे में उन लोगों का वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है क्योंकि जंक फूड में फैट की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में जंक फूड से परहेज करें।
जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है, तो ऐसे में उन लोगों को अपनी डाइट में फाइबर से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए। फाइबर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इसके चलते शरीर की चर्बी कम होने लगती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in