
आज की हमारी लाइफस्टाइल इतनी बिजी हो चुकी है कि हम न ठीक से खाना खाते हैं। न पानी पीते हैं और न ही टाइम पर सोते हैं। इसके चलते हमारा शरीर धीरे-धीरे बीमारियों का घर बनने लगता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो इससे आप लंबे समय हेल्दी रह सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में पानी की कमी न हो, तो इसके लिए आपको एक दिन में 3 से 4 लीटर पानी रोजाना पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी से अक्सर चक्कर आने लगते हैं।
शरीर को लंबे समय तक निरोग रखना है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपको अपने डेली रूटीन में कुछ न कुछ फिजिकल एक्टिविटी जरूर शामिल करनी चाहिए।
जो लोग रोजाना अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करते हैं, तो इससे उनका शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। ऐसे में आपको भी ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व खाने चाहिए।
नींद हमारी सेहत में काफी अहम रोल अदा करती है। नींद पूरी न होने से अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद रोजाना लेनी चाहिए।
आपको अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ते से करनी चाहिए। इससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी और बार-बार भूख नहीं लगेगी। यह सेहत के लिए बेस्ट भी है।
आज की लाइफस्टाइल में स्ट्रेस होना बेहद आम है। ऐसे में शरीर को अगर आप बीमारियों से मुक्त रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्ट्रेस कम से कम लेना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in