
आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग पेट संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। इन परेशानियों में पेट फूलना भी शामिल है। इसके चलते अन्य परेशानियां होने लगती हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो इससे आपको पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।
कहा जाता है कि फिजिकल एक्टिविटी आधी बीमारियों का इलाज माना जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह में वॉकिंग करते हैं, तो इससे आपको पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है।
पेट फूलने की समस्या से राहत के लिए आप विंड पोज योगासन, सिंगल लेग स्पाइनल ट्विस्ट, और अर्ध भेकासन आदि कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में इसके पॉजिटिव रिजल्ट आपके सामने होंगे।
जो लोग रोजाना पेट की मसाज करते हैं, तो इससे उन्हें पेट फूलने की समस्या से निजात मिल सकती है क्योंकि इससे बाउल मूवमेंट करने में मदद मिलती है। एक बार यह टिप्स जरूर फॉलो करें।
पेट फूलने की समस्या से तुरंत निजात पाने के लिए हल्के गुनगुने पानी से नहा सकते हैं। इससे पेट के तनाव का लेवल काफी हद तक कम होने लगता है और तनाव कम होने से पेट नॉर्मल हो जाता है।
पेट को हेल्दी रखने में डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में पेट फूलने की समस्या से राहत के लिए आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
हालांकि, आपको अदरक का सेवन करते समय इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि आप अदरक लिमिट में खाएं। अदरक अधिक मात्रा में खाने से आपके पेट की हालत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in