
नेचर का कानून कहता है कि जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ने लगती है। वैसे-वैसे इंसान बीमार होने लगता है। ऐसे में लंबे समय तक निरोग रहने के लिए हमेशा हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसे टेस्ट के बारे में बताएंगे, जो 30 की उम्र के बाद जरूर करा लेने चाहिए। आइए इन टेस्ट के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें और आप भी करा सकें।
30 की उम्र के बाद आपको मैमोग्राफी कराना चाहिए। यह ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा टेस्ट है क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर के मामले आज तेजी से बढ़ रहे हैं। मैमोग्राफी एक तरह का एक्स-रे है जो ब्रेस्ट में होने वाली छोटी से छोटी गांठ का पता लगा सकता है।
आज के टाइम में 30 की उम्र के बाद सर्वाइकल कैंसर होना बेहद आम हो चुका है। ऐसे में अगर आप 30 की हो चुकी है, तो आपको सर्वाइकल कैंसर से जुड़ा टेस्ट जरूर कराएं, ताकि आप खुद को बचाव कर सकें।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है। वैसे-वैसे हड्डियां कमजोर होने लगी है। हालांकि, महिलाओं की हड्डियां ज्यादा वीक होने लगती है। ऐसे में 30 की उम्र के महिलाओं को बोन डेंसिटी टेस्ट कराना चाहिए।
जो महिलाएं 30 की उम्र क्रॉस कर चुकी है। उन महिलाओं थायरॉइड फंक्शन से जुड़ा टेस्ट जरूर करवाना चाहिए क्योंकि थायराइड की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कहीं ज्यादा पाई जाती है।
गलत खानपान के चलते महिलाओं में दिल से जुड़ी बीमारियों देखने को मिलती है। ऐसे में उन्हें अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच करानी चाहिए क्योंकि कोलेस्ट्रॉल दिल को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है।
अगर महिलाएं 30 की उम्र के बाद भी हेल्दी रहना चाहती हैं, तो उन्हें ये टेस्ट जरूर कराने चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए। फिजिकल एक्टिविटी भी करनी चाहिए।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in