रोज सुबह 10 मिनट मेडिटेशन करने से शरीर को होंगे ये फायदे


By Vinay Shuklauniversetv.in

एक्सरसाइज न करना

आज की हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह की हो चुकी है कि हम न ठीक से खाना खाते हैं। न ठीक से सोते हैं और एक्सरसाइज न करने का तो कहना ही क्या। निरोग शरीर के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है।

मेडिटेशन करना

आपको रोजाना अपने डेली रूटीन में कुछ न कुछ एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी जरूर शामिल करनी चाहिए और इनमें सबसे आसान मेडिटेशन करना है, जो आप अपने घर पर बेहद आसानी से कर सकते हैं।

मेडिटेशन करने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

स्ट्रेस से निजात

जिन लोगों को हर छोटी छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों को रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करनी चाहिए। इससे कोर्टिसोल का लेवल काफी हद तक कम हो जाता है। यह तनाव से जुड़ा हार्मोन होता है।

आएगी अच्छी नींद

जो लोग नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। इससे दिमाग एकदम शांत हो जाता है और आपको अच्छी नींद आ सकती है।

बीपी रहता है कंट्रोल

इन दिनों लोग तेजी से हाई बीपी की समस्या के शिकार हो रहे हैं। हाई बीपी से दिल बीमार हो सकता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह 10 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। इससे बीपी कंट्रोल हो सकता है।

इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत

रोज सुबह 10 मिनट मेडिटेशन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से आप लंबे समय तक हेल्दी रह सकते हैं।

फोकस होता है बेहतर

मेडिटेशन करने से मन कम भटकता है और इससे आपका फोकस बेहतर हो सकता है। फोकस बेहतर होने से आपके काम की क्वालिटी में भी निखार आ सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in