
ड्राई फ्रूट्स हमेशा से ही हमारी सेहत के लिए रामबाण माने जाते रहे हैं। ये खाने में टेस्टी होने के साथ साथ पोषक तत्वों का रिच सोर्स होते हैं। अंजीर इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में शामिल है। यह खाने में काफी मीठी होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह में रोजाना अंजीर का पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अंजीर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको रोज अंजीर का पानी पीना चाहिए।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको अंजीर का पानी पीना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम आपके दिल का ख्याल रखता है।
अंजीर का पानी विटामिन-ए से भरपूर होता है और विटामिन-ए आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना अंजीर का पानी पीना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
जो लोग रोजाना अंजीर का पानी पीते हैं, तो इससे उनका पेट एकदम बढ़िया रहता है। इस पानी में फाइबर होता है और फाइबर पेट का ख्याल रखता है। एक बार जरूर इसका सेवन करें।
अगर आप समय से पहले कमजोर हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आपको अंजीर का पानी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को जड़ से मजबूत बनाता है।
हालांकि, आपको अंजीर का पानी पीते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे ज्यादा न पिएं। मजे-मजे में ज्यादा न पिएं। अंजीर का पानी ज्यादा पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in