रात में पुदीने की चाय पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Vinay Shuklauniversetv.in

पुदीना होता है हेल्दी

आयुर्वेद की दुनिया में पत्तियां हमेशा से ही सेहत के लिए काफी गुणकारी मानी जाती रही है। इन्हीं, पत्तियों में पुदीना की भी शामिल है। इनमें मौजूद पोषक तत्व बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने में कारगर मानी जाती है।  

पुदीने की चाय पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोज रात में पुदीने की चाय पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पुदीना में मौजूद पोषक तत्व

पुदीना विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैंगनीज, जिंक, फाइबर, प्रोटीन, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोज रात में पुदीने की चाय पीनी चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम आपके दिल का ख्याल रखता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको रात में पुदीने की चाय पीनी चाहिए क्योंकि यह चाय विटामिन-सी का रिच सोर्स होती है।

आंखों की रोशनी को होगी बेहतर

पुदीने की चाय में विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में आपको रोजाना रात में पुदीने की चाय पीनी चाहिए।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में रात में पुदीने की चाय शामिल करनी चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

पुदीने की चाय लिमिट में पिएं

हालांकि, आपको रात में पुदीने की चाय पीते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको इसे लिमिट में पीना चाहिए। पुदीने की चाय अधिक मात्रा में पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in