
शरीर को निरोग रखने का सबसे बड़ा मूल मंत्र यही है कि आपको ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। जिन चीजों में पोषक तत्व नहीं होते, अक्सर वे चीजें आपको बीमार कर सकती है।
इन हेल्दी चीजों में आंवला भी शामिल है। यह खाने में भी काफी टेस्टी होता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं। लोग इसे अलग अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह खाली पेट रोजाना आंवला खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आंवला में मुख्य रूप से विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन-ए, और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको सुबह खाली पेट आंवला खाना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको सुबह खाली पेट आंवला खाना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपकी इम्यूनिटी का ख्याल रखता है।
आंवला में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर आपके पेट का खास ख्याल रखता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह और शाम आंवला खाना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
हालांकि, आपको सुबह खाली पेट आंवला खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। ज्यादा आंवला खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें universetv.in